फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मां सिद्धिदात्री का पूजन व हवन कर कराया कन्याभोज

Tue, 24 Oct 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू/करारी। सिराथू कस्बा समेत आसपास के गांवों में सजे दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तों ने मां के सिद्धिदात्री स्वरूप का पूजन कर हवन किया। धाता रोड के पंडाल में सोमवार को सुबह से ही महिलाओं की भारी भीड़ दिखी। मां को हलवा पूड़ी, चना, खीर का भोग लगाकर परिवार की सुख समृद्धि के लिए आशीष मांगा। कमेटी की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान डिप्टी सीएम के बड़े भाई सुखलाल मौर्य, चेयरमैन भोला यादव, राजेंद्र कुमार मौर्य, सभासद मिथलेश केसरवानी, रत्नेश सोनकर, ज्ञान सिंह यादव, मनीष केशरवानी, विजय केशरवानी, सुशील केशरवानी, आलोक सिंह, चिरौंजी केशरवानी, सचिन केशरवानी, उमाकांत शुक्ला, सुभाष, राजेश, मंगल प्रसाद गुप्ता, विनोद गुप्ता आदि मौजूद रहे। मधवामई, नगियामई, भड़ेहरी, साढ़ो, सैनी और थुलगुला सहित अन्य गांवों में भी दुर्गा पूजा पंडालों में पूजा और हवन कर भक्तों ने सुखमय जीवन का आशीर्वाद मांगा।

करारी नगर पंचायत कार्यालय व सोनारन टोला मोहल्ले में स्थापित मां दुर्गा की पूजा के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटी। भैला मकदूमपुर में भोर चार बजे से ही पंडित विकास ने हवन करना शुरू कर दिया था। इसके बाद यहां पर हवन के साथ कन्याओं का पांव पखार कर भोजन कराके उपहार दिया गया। इस मौके पर अलख नारायण, प्रेम नारायण, कुलदीप वर्मा, दिलीप तिवारी सुमित सोनी,श्रीराम सोनी, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें