सरायअकिल। महिलाएं अपने साथ होने वाले अत्याचार को छिपाएं नहीं। अपराध चाहे घर का व्यक्ति कर रहा हो या बाहरी? उसे छिपाने से आगे चलकर बड़ी घटना हो सकती है। यह बातें एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को सरायअकिल के अर्जुन वाटिका में मिशन शक्ति को लेकर आयोजित जागरूकता शिविर में कहीं।
कहा कि सरकार महिलाओं, बेटियों की सुरक्षा को लेकर संकल्परत है। तमाम हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। किसी तरह की समस्या होने पर सीधा पुलिस से मदद ली जा सकती है। मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला संरक्षण, सुरक्षा आदि पर जानकारी दी गई। इस दौरान सीओ चायल योगेंद्र कृष्ण नारायण, इंस्पेक्टर विनीत सिंह, एस आई गोपाल दुबे,भानु प्रताप सिंह,अतिरिक्त इंस्पेक्टर राम प्रवेश,महिला कांस्टेबल आकांक्षा,मृदुला तिवारी,शुभांगी पाल, कविता, सना प्रवीन आदि मौजूद रही।
एक फोन पर पुलिस मौके पर आकर करेगी मदद
कल्यानपुर। मिशन शक्ति को लेकर कोखराज कोतवाली के सिहोरी, मखदुमपुरकाजी, रसूलपुर में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इंस्पेक्टर विनोद मौर्या मे चौपाल लगाकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 112, 102, 1098 आदि नंबरों के बाबत जानकारी दी। इस मौके पर रोमियो प्रभारी अमीन, आरक्षी अंकित,, चंचल सिंह, प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहीं। संवाद