फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कनैली पीएचसी की हफ्ते भर से बत्ती गुल

Sun, 22 Jun 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। आकांक्षी ब्लॉक कौशाम्बी के पीएचसी कनैली की बिजली आपूर्ति करीब एक सप्ताह से बाधित है। इसके चलते यहां की फ्रीजर बंद है। यहां रखी टीकाकरण वैक्सीन ठंड नहीं हो पा रही है। ऐसे में इसके खराब होने की संभावना है। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी लापरवाह बने हैं।
विज्ञापन

अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि करीब सात दिन से आपूर्ति बाधित है। इसकी जानकारी अवर अभियंता शंकरलाल को दी गई है। इसके बाद भी अस्पताल की बिजली आपूर्ति को अब तक सही नहीं कराया गया है।
यहां के जनरेटर को 24 घंटा चलाया जाना संभव नहीं है। अवर अभियंता का कहना है कि फोरलेन निर्माण के चलते विद्युत लाइन शिफ्टिंग का कार्य चल रहा था। इसके बाद मौसम खराब हो गया। जैसे ही मौसम सुधरता है। अस्पताल की बिजली सही करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें