कामधेनु, मिनी कामधेनु और माइक्रो कामधेनु योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने बैंकों के जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई। चेतावनी दिया कि लाभार्थियों के आवेदन निस्तारण में देरी की गई तो उनके साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। आवेदनों के निस्तारण की जिम्मेदारी उन्होंने पूर्ण रूप से एलडीएम को सौंपी है।
डीएम अखंड प्रताप सिंह बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में कामधेनु, मिनी कामधेनु और माइक्रो कामधेनु योजना की समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसपी पांडेय ने योजनाओं की प्रगति और लंबित आवेदनों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। बैठक में सीडीओ डॉ.दिनेश कुमार सिंह, एलडीएम दिनेश मिश्र समेत तमाम लाभार्थी आवेदक मौजूद रहे।