फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: काजल ने गांव में खड़ा किया रोजगार का मॉडल, 10 महिलाओं को दे रहीं काम

Mon, 02 Nov 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कैंप लगाकर काजल अपने उत्पाद का कर रहीं प्रचार-प्रसार। संवाद
विज्ञापन
हुनर और मेहनत के दम पर गांव में भी रोजगार के अवसर पैदा किए जा सकते हैं। इसे सच कर दिखाया है सिराथू ब्लॉक के शमसाबाद गांव की काजल सेन ने। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर उन्होंने स्वरोजगार की ऐसी पहल शुरू की, जिससे न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला, बल्कि गांव की आठ से दस अन्य महिलाओं को भी काम मिल रहा है। पिछले दो वर्षों से वह कम कीमत पर सैनिटरी पैड और साबुन का निर्माण कर रही हैं।
विज्ञापन

काजल ने महिलाओं की जरूरत और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए सस्ते सैनिटरी पैड बनाने का काम शुरू किया। उनका प्रयास है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाएं भी आसानी से सैनिटरी पैड खरीद सकें। इसके साथ ही वह साबुन का भी निर्माण कर रही हैं। उनके उत्पाद स्थानीय स्तर पर लोगों की जरूरतें पूरी करने के साथ महिलाओं को रोजगार से जोड़ रहे हैं।
दूसरी महिलाओं को भी बना रहीं आत्मनिर्भर
काजल की पहल केवल खुद तक सीमित नहीं है। वह गांव की अन्य महिलाओं को भी काम सिखाकर उन्हें हुनरमंद बना रही हैं। इस काम में आठ से दस महिलाएं जुड़ी हैं, जिन्हें रोजगार मिल रहा है। उनका लक्ष्य है कि अधिक से अधिक महिलाएं स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनें।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की तैयारी
काजल अब अपने उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना चाहती हैं। हालांकि, बाजार तक पहुंच और उत्पादों की मार्केटिंग उनके सामने बड़ी चुनौती है। उनका मानना है कि प्रशासन और संबंधित विभागों का सहयोग मिले तो इस छोटे प्रयास को बड़े व्यवसाय में बदला जा सकता है। इससे गांव की और भी महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का रास्ता खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें