फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ संग झूमकर बरसे बादल, ठंड बढ़ी

Tue, 27 Jan 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 पछुआ हवा के झोंके के साथ रविवार से दोआबा को झमाझम बरसात हो रही है। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर मौसम सर्द हो गया। लगातार बारिश और शीतलहर के साथ जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बरसात के कारण दिनभर ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे। वहीं बारिश और पछुआ हवाओं के साथ फिर से ठंड जानलेवा बन गई है। इसी ठंड की चपेट में आने से मंगलवार की सुबह छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई। छात्रा और वृद्ध की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कौशाम्बी में 4 दिनों तक धूप चटकने के बाद रविवार को फिर से मौसम खराब हो गया है। रविवार की दोपहर से ही पछुआ हवाओं के साथ आसमान में डेरा जमाए बादल झमाझम बरसने लगे। रविवार की शाम से शुरू हुई बारिश सोमवार और मंगलवार को भी दिनभर जारी रही। सर्द तेज हवाओं के साथ तीन दिनों से लगातार हो रही बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। साथ ही हांड कंपा देने वाली जानलेवा ठंड का प्रकोप फिर से शुरू हो गया है। बरसात और ठंड के कारण मंगलवार को भी ज्यादातर लोग घरों में ही वहीं तेज हवाओं से बढ़ी गलनभरी ठंड की चपेट में आने से जिले में मौत का सिलसिला फिर शुरू हो गया है।

 मंगलवार को भी ठंड की चपेट में आने से तियरा जमालपुर की रहने वाली शमा फिरदौस (18) पुत्री हमीर उद्दीन और मडूकी गांव निवासी  श्यामलाल (50) की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि रात अचानक ठंड लगने से इनकी तबीयत बिगड़ी थी। हालत खराब होने पर घरवाले उन्हें लेकर अस्पताल गए। जहां उनकी सांसें थम गई। छात्रा और वृद्ध की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें