फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ठंड में बढ़ रहे जोड़ों में दर्द व गठिया के मरीज

Sun, 01 Dec 2024 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में मरीज का इलाज करते हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज तिवारी। संवाद
विज्ञापन
सर्दी के मौसम में कुछ स्वास्थ्य समस्याएं अधिक होने लगती हैं। इनमें गठिया यानी अर्थराइटिस प्रमुख है। इसमें भी रूमेटाइड अर्थराइटिस से सर्दियों में ज्यादा परेशानी होती है।
विज्ञापन

ठंड के मौसम में रक्त संचार कम होने से सूजन, दर्द और जकड़न जैसी समस्याएं होने लगती हैं। साथ ही मांसपेशियों में खिंचाव बढ़ जाता है। खासकर जो महिलाएं अक्सर ठंडे पानी में काम करती हैं, उन्हें गठिया और कमर दर्द की शिकायत होती है।
मेडिकल कॉलज में इन दिनों हड्डी रोग की ओपीडी में 90 से 160 मरीज आ रहे हैं। इनमें से 40 से 55 रोगी गठिया और जोड़ों के दर्द से पीड़ित रहते हैं। जबकि आम दिनों में यह संख्या 25 से 30 के बीच ही रहती है।
विज्ञापन

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज तिवारी ने बताया कि सर्दियों में गठिया के दर्द में वृद्धि हो सकती है। क्योंकि, ठंड में शरीर के जोड़ों में खिंचाव और सूजन बढ़ जाता है। इसके अलावा सर्दियों में मूवमेंट कम होने से जोड़ों में कठोरता भी बढ़ जाती है।
इसलिए ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें और गर्म पानी से नहाएं। ताकि, रक्त संचार में सुधार हो और मांसपेशियों को भी आराम मिले। स्वेटर, शॉल, दस्ताने और मफलर का उपयोग करें।
विज्ञापन

हल्के व्यायाम और योग गठिया के लक्षणों को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। बेहतर होगा कि वातावरण में गर्माहट आने के बाद ही सुबह टहलने के लिए निकलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें