फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी झमाझम बारिश, सुहाना हुआ मौसम

Sun, 14 Jun 2015 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। दोआबा में शनिवार को दूसरे दिन भी झमाझम बारिश हुई। दोपहर से ही आसमान में छाए उमड़ते-धुमड़ते काले बादल करीब एक घंटे तक झूमकर बरसे। इस वजह से हवा में आई नमी ने गर्मी से बेहाल लोगों को काफी हद तक राहत दी। बरसात के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे। लिहाजा धूप भी नहीं खिली और मौसम पूरे दिन खुशगवार बना रहा।
विज्ञापन


बतादें कि गंगा-यमुना के बीच बसे कौशाम्बी जनपद में इस बार भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अफसरों का मानना है कि ऐसी गर्मी जिले में पिछले दस सालों बाद पड़ी है। जेठ की दोपहर में उमस भरी गर्मी से जनपद के लोग बेहाल थे। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता था। गर्मी से परेशान लोगों की अस्पतालों में लंबी कतार देखने को मिल रही थी। इसी बीच शुक्रवार की शाम बारिश हुई तो जिले के लोगों को फौरी तौर पर काफी हद तक राहत मिली।

 इसके बाद रात का मौसम भी काफी ठंडा रहा। नतीजतन लोगों को चैन की नींद आई। जिले के कुछ हिस्सों में आधी रात के करीब रिमझिम बरसात भी हुई। शनिवार को दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज काफी राहत भरा रहा। सुबह तेज धूप तो जरुर निकली। पर, दोपहर करीब एक बजे के आसपास झमाझम बारिश भी हो गई। लगभग घंटे भर हुई बरसात के बाद भी आसमान साफ नहीं हुआ। ऐसे में ठंडी हवाएं चलती रहीं। जिससे लोगों ने काफी सुकून महसूस किया। हालांकि अगले दिन तेज धूप निकलने पर भीषण गर्मी पड़ने का डर भी लोगों में बना रहा।
विज्ञापन


जलनिकासी की समस्या से ग्रामीण परेशान
मंझनपुर (ब्यूरो)। सरसवां ब्लाक की पुनवार ग्राम सभा के लोगों को जलनिकासी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। गांव के लवलेश प्रसाद आदि का कहना है कि उनके मोहल्ले में खड़ंजा काफी नीचे है। इस वजह से दूसरे मोहल्लों का पानी उनके मोहल्ले में भर आता है। आरोप है कि सफाई कर्मचारी भी नहीं आता है। ऐसे में लोगों को गंदगी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जिससे परेशानी होती है। बताया कि इसकी शिकायत कई बार बीडीओ से की गई। पर, उन्होंने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें