फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के पति का गिराया जाएगा घर, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा से निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य शायमा देवी के पति जितेंद्र कुमार के हजारी का पूरा गांव स्थित पैतृक मकान को गिराने के लिए प्रशासन ने नोटिस चस्पा किया है। मकान की जमीन को नवीन परती का हवाला देते हुए उसे तीन दिन के अंदर खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया है। घर पर चस्पा नोटिस को लेकर जिला पंचायत सदस्य और उनका पूरा परिवार परेशान है।
विज्ञापन

चायल तहसील के हजारी का पूरा गांव निवासी सपा नेता जितेंद्र कुमार निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य हैं। जबकि, उनकी पत्नी शायमा देवी इस बार वार्ड नंबर 26 से जिला पंचायत सदस्य चुनी गईं हैं। तहसील प्रशासन ने सोमवार को उनके हजारी का पूरा गांव स्थित पैतृक मकान को गिराने के लिए नोटिस जारी किया है।
तहसील प्रशासन द्वारा जारी इस नोटिस में जितेंद्र के मकान को नवीन परती में बनाए जाने का हवाला दिया गया है। इतना ही नहीं मकान को खाली करने के लिए जिला पंचायत सदस्य को तीन दिन का अल्टीमेटम भी दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिला पंचायत सदस्य और उनका परिवार परेशान है।
विज्ञापन

नोटिस को लेकर जितेंद्र कुमार का कहना है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर उन पर दबाव बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा। उनका आरोप है कि जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर प्रशासन सत्ता के दबाव में काम कर रहा है। वहीं एसडीएम ज्योति मौर्या का कहना है कि तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बने मकान और अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत यह नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें