फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं. सदस्य, चेयरमैन व ग्राम प्रधानों समेत 171 ने थामा भाजपा का दामन

विज्ञापन
सिराथू स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व चेयरमैन को सदस्यता दिलाते डिप्टी सीएम - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सूबे के उपमुख्यमंत्री व सिराथू क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य के नामांकन के बाद से भाजपा में शामिल होने वालों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को भी एक जिला पंचायत सदस्य , पूर्व व वर्तमान चेयरमैन, कई ग्राम प्रधानों, बीडीसी समेत 171 लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया। डिप्टी सीएम ने सभी को भगवा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

सिराथू स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में वार्ड नंबर आठ से जिला पंचायत सदस्य सुनीता रणविजय निषाद, अजुहा से पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा अपने समर्थकों सहित सपा छोड़कर भगवा धारण कर लिया। इसके साथ ही अजुहा के चेयरमैन अनिल कुमार समेत सिराथू विधानसभा क्षेत्र के 18 ग्राम प्रधान व छह क्षेत्र पंचायत सदस्य समेत 171 जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग पार्टियां छोड़कर भाजपा में आस्था जताई।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सभी को भगवा गमछा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अकेले भाजपा ही ऐसी पार्टी हैं जहां बूथ अध्यक्ष भी प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है। ऐसा कोई दूसरी पार्टी नही कर सकती है। भाजपा के प्रति आस्था जताने वाले सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि निश्चित तौर पर आप सब के सहयोग से जनपद की तीनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी प्रचंड बहुमत के साथ विजयी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें