फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवधरानी पटेल ने संभाली जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी

विज्ञापन
jila panchayat - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। जिला पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष अवधरानी पटेल ने गुरुवार को कार्यभार संभाल लिया। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में 26 सदस्यीय सदन के 16 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

आठ अक्तूबर को अधयक्ष अनामिका पटेल के इस्तीफा देने से खाली चल रही कुर्सी पर पांच अगस्त को उप चुनाव कराया गया था। इसमें वार्ड नंबर 22 की सदस्य अवधरानी पटेल अध्यक्ष निर्वाचित हुई थी। अवधरानी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधुपति वाचस्पति को एक वोट से शिकस्त दिया था। अप्रत्याशित हार से परेशान मधुपति कोर्ट की शरण में चली गई। इसकी भनक लगते ही नव निर्वाचि अध्यक्ष ने आननफानन शपथ ग्रहण करने की तैयारी कर लिया। इसी के तहत गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में कौशाम्बी के भाजपा सांसद विनोद सोनकर चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता, सिराथू के शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, मंझनपुर के विधायक लालबहादुर की मौजूदगी में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में 26 सदस्यीय सदन के 16 सदस्य एवं तीन मेम्बरों के पति समेत 19 सदस्य उपस्थित रहे। पराजित उम्मीदवार मधुपति समेत सात सदस्यों का समारोह में नहंी आना चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ इंद्रसेन सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश पासी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन सिंह, यशपाल केसरी, अमित उर्फ सोनू पटेल, अशोक पासी, हीरालाल लोधी समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
ये सदस्य रहे समारोह में मौजूद
शिवमोहन मौर्या, साजन मौर्या, अश्वनी द्विवेदी, मोहनलाल पासी, रामप्रकाश पासी, जुबैर अहमद, अनिमा सिंह, अनामिका सिंह, मिठाई लाल सरोज, जितेंद्र सरोज, हीरालाल सरोज, वंदना मौर्या, नरेंद्र सिंह पटेल, आशीष मौर्या तथा सुमित कुशवाहा।
विज्ञापन

इन सदस्यों ने समारोह से बनाई दूरी
मधुपति वाचस्पति, आशा देवी, आरती सिंह, कल्पना सिंह, शिखा सरोज, यासिर मंजूर तथा भोला सरोज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें