फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे व शिक्षक की नौकरी के नाम पर 25 लाख ऐंठे, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करारी। रेलवे व सहायक अध्यापक पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ठगी करने वालों में कलक्ट्रेट के लिपिक का बेटा सहित तीन आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

करारी कस्बे के अशोक नगर मोहल्ला निवासी रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि वर्ष 2016 में कलक्ट्रेट में तैनात एक लिपिक का बेटा दीपक सिंह अपने साथी विनय कुमार निवासी रामरतन का पुरवा, संजय यादव व लुल्ली यादव उसके पास आए। उन्होंने कहा कि उनकी अच्छी पहुंच है। वह काफी लोगों को नौकरी दिलवा चुके हैं। इस पर रमेश ने अपने भाई प्रदीप, संदीप व राकेश के लिए रेलवे व सहायक अध्यापक पद पर नौकरी दिलाने को कहा। आरोप है कि चालबाजों ने वर्ष 2016 से लेकर 2019 तक में उससे कई किश्तों में 25 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दे दिया गया। नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने पैसा वापस करने के लिए दबाव डाला। पैसा नहीं मिलने पर 22 जून को पुलिस से शिकायत किया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। करारी कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि मामले में संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी के आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें