फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सेंध लगाकर 50 हजार नकदी सहित सवा लाख के गहने चोरी

Tue, 19 Aug 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
चोरी के बाद खुला बक्सा व बिखरे कपड़े। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
करारी कोतवाली के रसूलपुर सोनी गांव में रविवार की रात चोर सेवानिवृत शिक्षक के घर में सेंध लगाकर 50 हजार की नकदी सहित सवा लाख के गहने उठा ले गए। सोमवार सुबह अवानाआलमपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन

रसूलपुर सोनी गांव के सेवानिवृत शिक्षक धर्मपाल पत्नी के साथ नए मकान में रहते हैं। पुराने मकान में उनका बेटा अपने बच्चों के साथ रहता है। रविवार की रात धर्मपाल खाना खाने के बाद सो गए। सुबह उठकर अंदर गए तो घर का समान बिखरा और संदूक का ताला टूटा हुआ था।
संदूक में रखा लगभग 50 हजार नकद सहित सवा लाख के गहने गायब थे। धर्मपाल ने बताया, चोर सेंध लगाकर घर के अंदर घुसे हैं। चोरी की सूचना 112 नंबर की पुलिस के साथ अवानाआलमपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें