फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भड़ेहरी गांव में सियार का आतंक, बच्चे समेत छह ग्रामीण घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड के भड़ेहरी गांव में मंगलवार सुबह सियार के आबादी में घुस आने से दहशत फैल गई। सियार ने बच्चों समेत छह ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सियार को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कड़ा विकासखंड क्षेत्र के भड़ेहरी गांव में मंगलवार सुबह करीब सात बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक जंगली सियार अचानक आबादी में घुस आया। सियार ने गांव की गलियों में घूमते हुए सामने आने वाले लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया।
हमले में करिश्मा पुत्री राकेश, होरीलाल, मुकेश सरोज, राकेश, कमलेश, छोटन समेत कई ग्रामीण घायल हो गए। घटना के बाद गांव में भगदड़ मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों में छिप गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सियार काफी देर तक गांव में घूमता रहा और जिसने भी उसे रोकने का प्रयास किया, उस पर हमला कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने शोर मचाकर और एकजुट होकर किसी तरह उसे आबादी से बाहर खदेड़ा गया।
घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता हीरा लाल ने वन विभाग के रेंजर को मामले से अवगत कराया और घायलों का वीडियो भी उपलब्ध कराया। इसके बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची और सियार की तलाश में रेस्क्यू शुरू कर दिया। टीम आसपास के खेतों और झाड़ियों में लगातार खोजबीन कर रही है।
विज्ञापन

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, बच्चो को अकेले बाहर न भेजने और सियार दिखाई देने पर तुरंत विभाग या पुलिस को सूचना देने की अपील की है।
घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है और ग्रामीण सियार को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें