फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को रिझाने के लिए स्टार प्रचारकों का बुलावा

Mon, 22 Apr 2019 12:27 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। लोकसभा चुनाव के मैदान में ताल ठोंक रहे उम्मीदवारों ने मतदाताओं पर डोरे डालने के लिए स्टार प्रचारकों को बुलावा भेजना शुरू कर दिया है। पीएम मोदी व सपा प्रमुख अखिलेश यादव का कार्यक्रम फाइनल होने के संकेत मिल रहे हैं। सभी प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी पार्टी के अन्य बड़े नेताओं की भी डिमांड की है। दल में सक्रिय फिल्मी सितारों को भी बुलाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


     भाजपा उम्मीदवार व अन्य पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की पहली पसंद पीएम मोदी हैं। पार्टी प्रत्याशी विनोद सोनकर के मीडिया प्रभारी राजेन्द्र पांडेय ने बताया कि एक मई को प्रधानमंत्री का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। हालांकि अभी स्थान नहीं तय किया जा सका है। ओसा स्थित नवीन मंडी सभा का प्रस्तावित स्थल है। केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सोमवार को सरायअकिल में भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में सभा करेंगी। मतदाताओं को समझाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सीएम योगी आदित्यनाथ, साध्वी निरंजन ज्योति, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आदि से भी समय मांगा गया है। इसी तरह कांग्रेस जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, हार्दिक पटेल, नवजोत सिंह सिद्धू तथा प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का कार्यक्रम मांगा गया है।

हालांकि अभी तक किसी का कार्यक्रम फाइनल नहीं हुआ है। वहीं, गठबंधन की बात करें तो सपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सचिव परवेज अख्तर अंसारी ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का कार्यक्रम 30 अप्रैल को होने की बात कही है। उनका कहना है कि कार्यक्रम कौशाम्बी में होगा अथवा प्रतापगढ़ में, अभी ये निश्चित नहीं किया जा सका है। बसपा का कोई भी बड़ा नेता फिलहाल जिले में आने वाला नहीं दिख रहा है। बसपाई गठबंधन उम्मीदवार से पूरी तरह दूरी बनाए हुए हैं। नामांकन में बसपा के जिलाध्यक्ष तक प्रत्याशी के साथ कलक्ट्रेट के भीतर नहीं गए थे। जनसत्ता दल संस्थापक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया आए दिन जिले में ही डेरा डाले रहते हैं। प्रसपा से शिवपाल यादव के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें