कड़ा विकास खंड के कंथुआ प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक के खिलाफ गबन की जांच शुरू हो गई। जांच के विद्यालय में टीम पहुंची, लेकिन सहायक अध्यापक गायब मिले। इस पर टीम ने नाराजगी जताई और पांच दिन के भतीर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
कड़ा विकास खंड के कंथुआ प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक पर कई संगन आरोप लगाए गए थे। उन पर विद्यालय न आने, फर्जी हस्ताक्षर करने, कनवर्जन मनी का दुरुपयोग करने, यूनिफार्म, जूता, बैग आदि के वितरण में लापरवाही बरतने की शिकायत प्रधानाध्यापक ने खंड शिक्षाधिकारी से की थी।
मामले की गंभरता को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए थे। बीईओ के निर्देश पर बुधवार को जांच टीम स्कूल पहुंची। टीम ने यहां पर पत्रावलियाें की जांच की। लेकिन सहायक अध्यापक गायब रहे। इस पर बीईओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सहायक अध्यापक से पांच दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।