आठ की जांच रिपोर्ट निगेटिव, 274 का इंतजार
संक्रमित के संपर्क में आने वाले, सफाई एवं स्वास्थ्यकर्मियों समेत 78 का लिया गया स्वॉब सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। प्रयागराज स्थित प्रयोगशाला से शनिवार को आई आठ लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव निकली। 274 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अलग-अलग स्थानों से 78 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लिया है।
सीएमओ ने बताया कि शनिवार को कौशाम्बी के सिर्फ आठ लोगों की जांच रिपोर्ट आई है। किसी में भी कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं। उधर विभागीय टीम ने सिराथू क्षेत्र के शाखा गांव में मिले संक्रमित के संपर्क में आने वाले, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती एवं ओपीडी में आए मरीजों के साथ ही कुछ स्वास्थ्य तथा सफाईकर्मियों समेत 78 संदिग्धों की स्वॉब सैंपल प्रयोगशाला भेजा। सीएमओ के मुताबिक प्रयागराज की लैब में फिलहाल कौशाम्बी जिले के 274 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट लंबित है। इन रिपोर्टों का इंतजार किया जा रहा है।