फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: एडिशनल एसपी को सौंपी गई डोरमा हादसे की जांच

Sun, 29 Mar 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
डोरमा गांव के पास कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे की जांच अब एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह को सौंप दी गई है। प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पांच दिन के भीतर पूरी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एसपी राजेश कुमार ने बताया कि हाईवे पर हुई इस घटना की विस्तृत जांच एडिशनल एसपी राजेश कुमार सिंह करेंगे। उन्हें निर्देश दिया गया है कि पांच दिन के भीतर पूरी घटना की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को सौंपें।

एसपी के अनुसार जांच में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाएगी, जिससे हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही परिवहन विभाग (आरटीओ) की मदद से डंपर और पिकअप वाहन की फिटनेस, परमिट और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की स्थिति की भी जांच की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि कहीं सड़क पर खड़े वाहन, संकेतक या अन्य व्यवस्थाओं की कमी तो हादसे का कारण नहीं बनी।
एसपी का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर हादसे के वास्तविक कारण सामने आएंगे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें