फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के सादिकपुर सेमरहा गांव में शुक्रवार रात इंटरमीडिएट के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह घरवालों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सादिकपुर सेमरहा गांव का अनुज कुमार (18) इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उसने 11 में प्रवेश लिया था। शुक्रवार रात वह खाना खाने के बाद कमरे के अंदर सो गया। सुबह घरवाले उठे तो कमरे के अंदर का दरवाजा बंद देख उन्हें कुछ शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो दरवाजा तोड़ा गया।
कमरे के अंदर अनुज की लाश फंदे पर लटक रही थी। अनुज की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर सुभाष यादव ने बताया कि अनुज की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अनुज ने फांसी क्यो लगाई? परिजन यह नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें