लुटेरी दुल्हन प्रकरण की शुरू हुई खुफिया जांच
- हिसामबाद के ग्रामीणों ने एक युवती पर शादी के नाम पर लोगों को ठगने का लगाया था आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। लुटेरी दुल्हन व उसके घरवालों की करतूतों की जांच तेज हो गई है। पुलिस के अलावा खुफिया विभाग के लोग भी प्रकरण की गहराई से छानबीन कर रहे हैं। अगर बात सच, निकली तो बड़ा खुलासा हो सकता है।
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के हिसामबाद से आए ग्रामीणों ने गांव के एक परिवार पर गंभीर आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने मुताबिक परिवार के लोग अपनी बेटी की शादी के नाम पर लोगों से ठगी करते हैं। जिले के तीन व राजस्थान के एक युवक को चूना लगाया जा चुका है। एक मामला आरोपियों के खिलाफ सरायअकिल कोतवाली में दर्ज भी हुआ। इस मामले में एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने जांच कराने का आश्वासन दिया था। अब पूरे मामले में खुफिया जांच भी शुरू हो गई है। खुफिया विभाग के लोग उन पीड़ितों से संपर्क कर रहे हैं, जिनके साथ ठगी हुई।
एक सचिव पर भी लगाए जा रहे आरोप
बारा। जिस लुटेरी दुल्हन व उसके घरवालों के खिलाफ पुलिस जांच कर रही है उसमें एक नया मामला सामने आया है। कौशाम्बी विकास खंड के एक गांव में तैनात सचिव के खिलाफ के खिलाफ युवती की भाभी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पिछले दिनों अफसरों से शिकायत की थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी मजदूरी का भुगतान सचिव नहीं कर रहे। पैसा मांगने पर उसके साथ अश्लील हरकत की जाती है। संवाद