फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सरसवां, कड़ा और नेवादा के बीसीपीएम का वेतन रोकने के निर्देश

Thu, 22 Jan 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान मौजूद डीएम डाॅ. अमित पाल व एडीएम शालिनी प्रभाकर- प्रशासन - फोटो : 1
विज्ञापन
मंझनपुर। डीएम डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा हुई। बैठक के दौरान डीएम ने आभा आईडी बनाए जाने की प्रगति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसवां, कड़ा और नेवादा में अपेक्षित सुधार न पाए जाने पर संबंधित बीसीपीएम का वेतन रोकने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

चिकित्सकों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि रिक्त पदों के लिए शासन स्तर पर तत्काल पत्राचार कर मांग भेजी जाए। साथ ही एएनसी पंजीकरण की समीक्षा के दौरान डीएम ने एचआरपी महिलाओं की प्रतिदिन मॉनीटरिंग कराते हुए मातृ मृत्यु दर (एमएमआर) और शिशु मृत्यु दर (आईएमआर) को शून्य करने का लक्ष्य तय किया।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को एचआरपी महिलाओं के लिए एसओपी तैयार करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, सीएमएस डॉ. सुनील शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान मौजूद डीएम डाॅ. अमित पाल व एडीएम शालिनी प्रभाकर- प्रशासन- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें