फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली की प्रतिदिन साफ करने के निर्देश

विज्ञापन
Instructions to clean the drain-drain every day - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
ईओ ने अवर अभियंता के साथ नगर भ्रमण कर जानी समस्या
विज्ञापन

करारी की गोशाला में लगेगी इंटरलॉकिंग
फोटो-08
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। अधिशासी अधिकारी (ईओ) अंजनी मिश्रा ने सोमवार को पीडब्ल्यूडी के जेई के साथ करारी कस्बे में भ्रमण किया। आरओ प्लांट के अभी तक चालू न होने पर नाराजगी जाहिर की। बरसात में गौशाला में होने वाले कीचड़ की समस्या दूर करने के लिए वरिष्ठ लिपिक को स्टीमेट बनवाने को कहा। गड़ही पर मोहल्ले में जलनिकासी के लिए लगाई गई पनचक्की को बराबर चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ईओ सोमवार को पीडब्ल्यूडी के जेई उमेश कुमार के साथ एक बैठक की। इसके बाद वह जेई के साथ कस्बे की हकीकत खंगालने के लिए भ्रमण पर निकली। पानी टंकी में विधायक निधि से बने आरओ प्लांट को चालू करने में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जाहिर किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को इसे शीघ्रता से चालू कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह गौशाला गई। गौशाला में कर्मियों ने बताया कि बरसात में कीचड़ अधिक होने से समस्या होगी। इस पर ईओ ने वरिष्ठ लिपिक को जेई के साथ बैठकर इंटरलॉकिंग के लिए स्टीमेट बनवाने के निर्देश दिए। कस्बे की नालियों में गंदगी देख उन्होंने सफाई कर्मियों को सभी नाला-नाली प्रतिदिन साफ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें