मंझनपुर (ब्यूरो)। माध्यमिक शिक्षा परिषद के उप शिक्षा निदेशक चतुर्थ मंडल मो. इब्राहिम ने मंगलवार को कौशाम्बी का दौरा किया। यहां के धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन-कनवार का निरीक्षण किया। उप शिक्षा निदेशक ने कक्षा 10 एवं 12 में अध्यनरत छात्रा-छात्राओं की बोर्ड परीक्षा पूर्व तैयारी का जायजा लिया। साथ ही छात्रों से मॉडल प्रश्न पत्र हल करने एवं प्रीबोर्ड परीक्षा के सम्बन्ध में भी जानकारी ली।
बताया कि जल्द ही एक नई पहल की जा रही है। इसके तहत हेल्पलाइन की शुरुआत कर बच्चों को विभिन्न विषयों में जिज्ञासा एवं अनसुलझे प्रश्नों को विषय विशेषज्ञ द्वारा सुलझाने की जानकारी दी। साथ ही परीक्षा में अधिक अंक लाने के कुछ टिप्स भी सुझाए। उप निदेशक ने कहा कि लगातार स्वाध्याय, याद किए गए विषय को बार-बार लिखना एवं आकर्षक लेख आदि से बच्चे बेहतर अंक ला सकते हैं।