फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहे बैंक, दफ्तरों में भी नहीं हुआ काम, भटके लोग

Wed, 09 Jan 2019 12:22 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों लेकर केंद्रीय और राज्य कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन बैंकों के ताले नहीं खुले। जबकि दफ्तरों में कर्मचारी तो मौजूद रहे। पर, काम नहीं किया। इसके चलते लोग परेशान रहे। बुधवार को भी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय राज्य सरकारी एवं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ ने पुरानी पेंशन बहाली समेत चार सूत्रीय मांग को लेकर दो दिवसीय हड़ताल की घोषणा कर रखी थी। इसके चलते जिले में एसबीआई को छोड़कर सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में तालाबंदी रही। दूसरी तरफ सरकारी दफ्तर तो खुले। पर, इने-गिने कर्मचारी ही कार्यालय पहुंचे।

जो कर्मचारी मौजूद भी थे। उन्होंने आम जनता का काम नहीं किया। जिले के तमाम कर्मचारी नेता प्रयागराज में बुलाई गई संगठन की बैठक में शामिल होने के लिए चले गए थे। ऐसे में दूर-दराज से आए फरियादियों, बैंक उपभोक्ताओं को काफी परेशान होना पड़ा। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल आफिसर एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष मो. नाजिम ने बताया कि बुधवार को भी कर्मचारी आंदोलन पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें