फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भदवां में हैंडपंप रिबोर में गड़बड़ी की शिकायत पर जांच के आदेश

Wed, 15 Oct 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड सिराथू के भदवां गांव निवासी सियाराम की शिकायत पर जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। शिकायतकर्ता ने 24 सितंबर को शपथ पत्र देकर बताया था कि उनके दरवाजे पर लगा हैंडपंप खराब था। रिबोर के लिए मशीन तो आई लेकिन बिना कार्य किए ही वापस चली गई। उन्होंने ग्राम पंचायत में हैंडपंप रिबोर, इंटरलॉकिंग व अन्य विकास कार्यों की भी जांच की मांग की है।
विज्ञापन

इस पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सहायक आयुक्त (सहायक निबंधक, सहकारिता) को जांच अधिकारी नामित किया है। आदेश में कहा गया है कि शिकायतकर्ता और ग्राम प्रधान की उपस्थिति में जांच कर 30 दिन में रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें