नलकूप की पानी टंकी में डूबने से मासूम की मौत
पिपरी कोतवाली के बलहेपुर गांव में रविवार शाम हुआ हादसा
फोटो-01
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली के बलहेपुर गांव में रविवार शाम एक मासूम नलकूप की पानी टंकी में डूब गया। कुछ देर बाद टंकी में उसका शव उतराया मिला। पुलिस को सूचना दिए बिना मासूम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बलहेपुर निवासी कपिल चौहान किसान हैं। वह नलकूप में ही परिवार समेत रहते हैं। नलकूप पर ही आटा चक्की भी लगा रखी है। इंजन को ठंडा करने के लिए वहीं पास में सीमेंट की पानी की टंकी बनी हुई है। रविवार शाम उनका तीन वर्षीय बेटा अनिल वहीं खेल रहा था। इसी बीच वह पानी भरे टंकी में गिरकर डूब गया। कुछ देर बाद टंकी में मासूम को शव उतराया मिला। टंकी से बाहर निकालने के बाद परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां जांच के बाद डाॅक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों की रो-रोकर हाल बेहाल है।