फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ननिहाल आए मासूम को पिकअप ने कुचला, मौत

Thu, 31 Oct 2024 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के अंतू का पुरवा गांव के समीप बृहस्पतिवार शाम तेज रफ्तार पिकअप ने ननिहाल आए एक पांच वर्षीय बालक को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन


कड़ा धाम कोतवाली के गड़रियन का पूरा मजरा कंथुआ निवासी राजू गौतम का पांच वर्षीय बेटा रियांश इन दिनों अपनी मां के साथ ननिहाल अंतू का पूरा गांव आया था।
बृहस्पतिवार को रियांश अपनी नानी के साथ दीपावली त्योहार की खरीदारी करने देवीगंज बाजार गया था। शाम चार बजे के करीब घर वापस लौटते समय पीछे से आए तेज रफ्तार पिकअप ने रियांश को कुचल दिया। हादसा देख दौड़ स्थानीय लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी करते कि इससे पहले ही उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन

त्योहार के दिन हुई घटना से पीड़ित परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है। सूचना के बाद आई पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानेदार ने बताया कि पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें