तहसील क्षेत्र के कोडर गांव में मंगलवार शाम जहरीले जंतु के काटने से 15 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। कोडर गांव निवासी दिनेश कुमार पुत्र नथन मंगलवार शाम करीब चार बजे घर के पास था। तभी किसी जहरीले जंतु ने उसे काट लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे आनन-फानन में मंझनपुर स्थित निजी अस्पताल ले गए। वहां उपचार के दौरान दिनेश ने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव के निर्देश पर हल्का लेखपाल सुनील श्रीवास्तव मृतक किशोर के घर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी लेने के साथ परिवार की स्थिति का जायजा लिया और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी।