करारी कस्बे में लगी सब्जी की दुकान। संवाद
इन दिनों सब्जी बाजार में महंगाई का असर साफ दिखाई दे रहा है। भिंडी, अरुई, परवल और नींबू समेत कई सब्जियों के दामों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है।
बाजार में परवल के दाम जहां पहले 80 रुपये किलो थे, अब बढ़कर 120 रुपये किलो हो गए हैं। वहीं अरुई 40 रुपये से बढ़कर 80 रुपये किलो बिक रही है। भिंडी के दाम भी 35 रुपये से बढ़कर 50 रुपये किलो पहुंच गए हैं।
प्याज की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है, 20 रुपये से बढ़कर 25 रुपये किलो हो गई है। सबसे ज्यादा असर नींबू के दामों में देखा जा रहा है, जो 50 रुपये से सीधे 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है।
खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरत की सब्जियां महंगी होने से घर का बजट बिगड़ गया है। वहीं, सब्जी विक्रेता बिक्कू अग्रहरि, संदीप और रईस ने बताया कि आवक में कमी और मौसम के प्रभाव के कारण दाम बढ़े हैं।