फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सैनी बस अड्डा बना शोपीस, चौराहे से ही भर रहे सवारियां

Tue, 14 Apr 2026 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सैनी चौराहे पर खड़ी रोडवेज बस।  संवाद
विज्ञापन
सैनी चौराहे के समीप बना रोडवेज बस अड्डा इन दिनों शोपीस बन गया है। बस अड्डा होने के बावजूद यहां बसों का ठहराव नहीं हो रहा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


दिनभर में करीब 50 से अधिक बसें इस मार्ग से गुजरती हैं, लेकिन ज्यादातर चालक बस अड्डे में न रुककर सीधे चौराहे से ही सवारियां भर लेते हैं। इससे बस अड्डा केवल नाम का रह गया है और यात्री वहां खड़े-खड़े बस का इंतजार करते रह जाते हैं।
स्थानीय निवासी वहाज उद्दीन और विकास सहित अन्य लोगों ने बताया कि बसें चौराहे पर रुककर सवारियां भरती हैं, जिससे दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क के बीचों-बीच बसों के रुकने से अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी होती है और हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि उन्हें बस पकड़ने के लिए चौराहे तक दौड़ना पड़ता है, जिसमें बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। वहीं स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बसों के चौराहे पर रुकने से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ जाती है और आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है।

:: बस अड्डे पर बसों के न रुकने की जानकारी अभी तक नहीं थी। मामले की जांच कराई जाएगी। यदि कोई भी चालक लापरवाही करते हुए चौराहे से सवारी भरता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - गंगा शंकर शर्मा, डिपो इंचार्ज

सैनी चौराहे पर खड़ी रोडवेज बस।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें