फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी के अदम्य साहस को भुलाया नहीं जा सकता : गौरव पांडेय

Sat, 01 Nov 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और स्वतंत्रता सेनानी आचार्य नरेंद्र देव की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष गौरव पांडेय ने की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी देश की गौरव थीं। उन्होंने देश की अखंडता और एकता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम बहादुर त्रिपाठी ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी नेता थे, जिन्होंने देश में भाईचारा, एकता और अखंडता का संदेश दिया।
जिला उपाध्यक्ष रामसूरत रैदास ने सरदार वल्लभभाई पटेल को किसानों और नौजवानों का मसीहा बताते हुए उनके राष्ट्रनिर्माण के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अलकमा उस्मानी, श्याम मूर्ति तिवारी, श्याम सिंह भदौरिया, इंद्रपाल, कमल सिंह, मनोज पटेल, राम प्रकाश पांडा, रावेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के अंत में सभी नेताओं ने महान पुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें