मंझनपुर। पूरबशरीरा निवासी एक युवक ने गंभीर बीमारी मिनटों में ठीक करने के लिए दवा की 170 गोलियां एक साथ खा ली। इसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पश्चिमशरीरा इलाके के पूरबशरीरा गांव का सुनील कुमार (24) पुत्र बांकेलाल खेती में पिता का हाथ बंटाता है। परिजनों के मुताबिक उसे गंभीर बीमारी है। प्रयागराज के निजी अस्पताल से उसका उपचार चल रहा है। बताया कि रविवार शाम युवक ने बीमारी जल्द ठीक करने के लिए दवा की 170 गोलियां एक साथ खा ली। इससे युवक की हालत बिगड़ गई। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। परिवार वालों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों की मानें तो अभी उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।