फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के सामने बेटी से दुष्कर्म की कोशिश में केस

Sat, 23 Feb 2019 12:38 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
court - फोटो : PTI
विज्ञापन
मंझनपुर। मां के सामने बेटी से रेप की कोशिश किए जाने के एक मामले में गुरुवार को पिपरी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। अदालत के निर्देश पर एफआईआर लिखने के बाद अब मामले की नए सिरे से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि पड़ोस के दबंगों से उसकी रंजिश है। इसी के चलते वे आए दिन अपशब्द कहते थे। विरोध करने में झगड़ा करने पर आमादा हो जाते थे। पीड़ित की मानें तो 12 नवंबर 2018 को वह घर पर नहीं था। इस दौरान दबंग बीवी को गाली-गलौज देने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर पिटाई की। बीच-बचाव करने पहुंची बेटी को भी पीटा। बेटी के कपड़े फाड़ डाले। उसके साथ मां के सामने रेप की कोशिश की गई। बताया कि घटना की शिकायत तभी स्थानीय पुलिस से की गई थी, लेकिनपुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। गुरुवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें