घर के पीछे वाले दरवाजे में लगी थी बाहर से कुंडी
जय चंद्र सिंह के घर में आगे और पीछे की तरफ से दो दरवाजे हैं। इसके अलावा छत से नीचे उतरने के लिए एक होल किया गया है। इस होल से सीढ़ी लगाकर आसानी से अंदर उतरा जा सकता है। घटना वाली रात मृतका शशि की बेटी प्रिया के मुताबिक वह भाई व बहनों के साथ आगे के कमरे में सो रही थी जबकि उसकी मां अकेले पीछे वाले कमरे में सो रही थी। रात को क्या हुआ? उसकी उसे जानकारी नहीं है। सुबह उसने अपनी मां का कमरे में खून से लथपथ शव देखा गया।
शशि के शव के पास मिला तमंचा
मृतका शशि सिंह का शव बिस्तर पर पड़ा था जबकि लाश के पास ही एक बाक्स रखा था। इस बाक्स में 12 बोर का तमंचा रखा था। लेकिन किसी ने फायर की आवाज नहीं सुनी। इसे लेकर घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस विभाग के जानकारों की मानें तो अगर शशि का गला रेता गया तो उसके घिघियाने की आवाज पास के ही कमरे में सो रहे बच्चों को क्यों नहीं सुनाई थी। फायरिंग की भी बात स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में जाहिर है कि कत्ल का राज परिजनों के बीच ही छिपा हो सकता है। फिलहाल पुलिस घरवालों के सामान्य होने का इंतजार कर रही है।
मृतका शशि के पति ने पड़ोसी व अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया केस
मंझनपुर। अमीना गोराजू गांव में शशि सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने उसके पति जयचंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जयचंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका पड़ोसी से विवाद था। आए दिन वह जान से मारने की धमकी देता था। शंका जाहिर की गई कि पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बीवी का कत्ल किया है।
इनका कहना है
शशि सिंह की हत्या मामले में प्रकरण की मौके पर जाकर जांच किया गया। मामले में मृतका के पति ने रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए पश्चिमशरीरा कोतवाली पुलिस के अलावा सर्विलांस सेल व एसओजी को लगाया है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। - डॉ. केजी सिंह, सीओ सदर