फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरवारी में मिले संक्रमित का मुहल्ला सील, बंद कराई गई दुकानें

विज्ञापन
in bharvari the infected ward by corona has sealed - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कस्बे में बुधवार को एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला था। स्वास्थ्य विभाग ने रात में ही संक्रमित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया था। डीएम के निर्देश दूसरे दिन गुरुवार को इलाकाई पुलिस ने संक्रमित के मोहल्ले को जाने वाले रास्तों में बैरिकेडिंग लगाकर इलाका सील कर दिया। क्षेत्र में आने वाली बाजार की सभी दुकानें बंद करा दी गई। नगर पालिका परिषद की ओर से कर्मचारियों ने कंटेनमेंट जोन पहुंचकर मोहल्ले को सैनीटाइज किया।
विज्ञापन

कोविड 19 के बढ़ते मामलों को देख चायल तहसील बार एसोसिएशन तहसील से संबंधित सभी कार्यों को अगले पांच दिन तक बंद रखेंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को बैठक कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया है। अध्यक्ष मान सिंह ने बताया कि तहसील से महज पांच किमी की दूरी पर स्थित महमूदपुर मनौरी गांव में अब तक कुल 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। तहसील खुलने के कारण यहां भी काफी भीड़ एकत्रित होती है। सबसे अधिक भीड़ उप निबंधक कार्यालय में बैनामा करवाने वालों की होती है। सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल पालन नही किया जाता। इस कारण यहां कार्यरत अधिवक्ताओं में संक्रमण का खतरा अत्यधिक बना हुआ है। जिसे ध्यान के रखते हुए यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें