police did the mock drill in kaushambi jail
- फोटो : KAUSHAMBI
जिला कारागार में सुरक्षा को लेकर गुरुवार को प्रैक्टिस अलार्म का मॉकड्रिल हुआ। जेल पुलिस और पीएसी के दस्ते ने विशेष दंगा रोधी कवच के साथ जेल के सुरक्षा मानक को चेक किया। पुलिस कर्मियों ने फायरिंग का भी अभ्यास किया। इसे लेकर कुछ देर के लिए बंदी सहम गए पर, रिहर्सल की जानकारी होने पर उन्होंने राहत महसूस की।
जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद ने बताया जेल निदेशालय के निर्देश पर समय-समय में प्रैक्टिस अलार्म कराया जाता है। इस बार खास तौर पर दंगा नियंत्रण के लिए जेल कर्मियों को खास किट उपलब्ध कराई गई है। विपदा के समय पर पुलिस कर्मी किट को पहन पाते हैं या नहीं। इसे जानने के लिए मॉकड्रिल कराया गया था। सुबह 11 बजे के करीब अलार्म बजा तो जेल पुलिस व पीएसी का दस्ता अपनी पूरी तैयारी के साथ जेल में दाखिल हुआ। बैरक की तलाशी से लेकर रायफल से फायरिंग कर उसकी टेस्टिंग की गई थी।