फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पलभर में उजड़ गया परिंदों का बसेरा

विज्ञापन
आग में झूलसे कबूतर की चोट को देखते एसएसआई धर्मेद्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मी। संवाद 
विज्ञापन
भीषण आग ने केवल इन्सानों और संपत्ति को, बल्कि बेजुबान परिंदों का भी संसार उजाड़ दिया। टोल प्लाजा की कैनोपी पर बसे सैकड़ों कबूतर आग की चपेट में आ गए। सैकड़ों की मौत हो गई।
विज्ञापन

टोल प्लाजा की तीनों कैनोपी पर वर्षों से सैकड़ों कबूतरों ने अपने घोंसले बना रखे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि अधिकांश कबूतर उड़कर सुरक्षित स्थान तक नहीं पहुंच सके। हादसे के बाद टोल प्लाजा परिसर में जगह-जगह मृत और घायल कबूतर दिखाई दिए।
राहत एवं बचाव कार्य में जुटे कोखराज थाना के एसएसआई धर्मेंद्र सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल कबूतरों को उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। उन्हें पानी पिलाया गया और उनकी जान बचाने का प्रयास किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें