प्रयागराज में पूरामुफ्ती कोतवाली इलाके के कुसुवां निवास प्रदीप कुमार सरोज (39) बुधवार की दोपहर गांव के ही अपने साथी मंगली और धीरज के साथ बाइक पर सवार होकर मूरतगंज बाजार जा रहा था।
चरवा कोतवाली के महगांव स्थित जीटी रोड पर बुधवार की दोपहर बेकाबू होकर बाइक सवार डिवाडर से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर यहां से उन्हें प्रयागराज एसआरएन रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रयागराज में पूरामुफ्ती कोतवाली इलाके के कुसुवां निवास प्रदीप कुमार सरोज (39) बुधवार की दोपहर गांव के ही अपने साथी मंगली और धीरज के साथ बाइक पर सवार होकर मूरतगंज बाजार जा रहा था। प्रदीप बाइक पर पीछे बैठा था जबकि मंगली बाइक चला रहा था। बाइक सवार तीनों युवक जैसे ही चरवा कोतवाली के महगांव स्थित जीटी रोड पर पहुंचे तभी बेकाबू होकर डिवाडर से टकरा गए। हादसे में बाइक पर पीछे बौठे प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के लिए घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां हालत नाजुक होने पर दोनों को प्रयागराज एसआरएन के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।