सैयदसरावां गांव के मजरा बड़ा तालाब में शनिवार शाम मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने परिजनों की डंडे से पिटाई कर युवक का सिर फोड़ दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। घायल युवक ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
बड़ा तालाब निवासी मजदूर मुन्ना लाल सरोज की पत्नी मैकी देवी ने बताया कि शनिवार शाम उसकी भैंस खूटें से छूटकर पड़ोसी के घर के सामने चली गई। इसी बात को लेकर पड़ोसी परिजनों संग गालीगलौज करने लगा।
आरोप है कि मना करने पर उन्होंने लाठी डंडा से उसकी पिटाई कर दी। बीचबचाव करने पर पिता और पति की पिटाई कर दी। इस दौरान सिर फटने से मुन्ना लहूलुहान हो गया। घायलों ने पड़ोसी पिता पुत्र समेत चार आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।