फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने ही प्रेमी के साथ की थी इमरान की हत्या

Sun, 23 Jun 2019 12:44 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मंझनपुर। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के उजिहिनी खालसा गांव निवासी इमरान की हत्या उसकी पत्नी फरहा ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी। वह शादी से खुश नहीं थी। इसीलिए निकाह के दो महीने बाद ही शौहर को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


उजिहिनी खालसा निवासी इमरान अहमद पुत्र एहसान की 22 अप्रैल 2019 की रात घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के चाचा इजहार अहमद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पूरामुफ्ती पुलिस ने घटना का खुलासा करने में ढिलाई की तो दो मई को एसपी प्रदीप गुप्ता ने जांच करारी एसओ राजेश सिंह को सौंप दी। इसके बाद करारी एसओ ने सर्विलांस आदि की मदद से आरोपियों का सुराग लगाना शुरू किया। दो दिन पहले शक के आधार पर मृतक की बीवी फरहा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि वह इमरान के साथ निकाह नहीं करना चाहती थी। मर्जी के खिलाफ परिजनों ने 24 फरवरी को विवाह करा दिया था। इसी वजह से प्रेमी शहबाज खान पुत्र मो. असलम निवासी गुलाब बाड़ी थाना खुल्दाबाद जिला प्रयागराज के साथ मिलकर गला और मुंह दबाकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने फरहा के साथ उसके प्रेमी को भी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें