राजकीय पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की जानकारी लेते सीडीओ व साथ मौजूद एसडीएम। स्रो
राजकीय जिला पुस्तकालय का मंगलवार को सीडीओ ने आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अनियमितताएं मिलीं। सीडीओ ने 15 दिन में व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए हैं। साथ ही नगर पालिका को जल्द पुस्तकालय तक आने-जाने का रास्ता बनाने को कहा। नगर पालिका इसके लिए बुधवार से सर्व करेगा।
राजकीय पुस्तकाय की हालत बेहतर नहीं है। इसको लेकर अमर उजाला ने शनिवार को कैसे हो पढ़ाई... जब पुस्तकालय में नहीं हैं किताबें शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी पुस्तकालय पहुंचे। इनके साथ ही एसडीएम मंझनपुर एसपी वर्मा, प्रभारी डीआईओएस नीरज केसरी व नगर पालिका के कर्मचारी भी पहुंचे।
सीडीओ ने निरीक्षण में पुस्तकालय भवन की टाइलें कई स्थानों पर टूटे मिले। अध्ययन कक्ष में प्रकाश व्यवस्था कमजोर होने से छात्रों को पढ़ने में दिक्कत प्रतीत हुई। इतना ही नहीं, पुस्तकालय प्रबंधन के लिए आवश्यक लाइब्रेरी मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर की व्यवस्था भी नहीं की गई है। इस पर उन्होंने डीआईओएस को 15 दिन में सुधार के निर्देश दिए।
राजकीय पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की जानकारी लेते सीडीओ व साथ मौजूद एसडीएम। स्रो