संदीपनघाट कोतवाली इलाके के एक गांव की 20 वर्षीय युवती ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पड़ोसी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि पांच साल पहले आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। युवती ने बताया कि जब भी उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी टालमटोल करता रहा। सोमवार को आरोपी शादी से इन्कार करते हुए जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी युवती ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। जानकारी पाकर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़िता ने पिता संग एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।