फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दो मौतों से थम गईं शहनाइयां, मातम के साए में हुईं शादी की रस्में

Tue, 10 Mar 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
लक्ष्मण की फाइल फोटो
विज्ञापन
कोखराज क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत के बाद जिस घर में सोमवार और मंगलवार को शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां मातम के साए में सोमवार को शादी की रस्में पूरी की गईं। हादसे में मृतक लक्ष्मण के जुड़वा भाई की मंगलवार को शादी है। परिवार के लोगों ने भारी मन से बिना किसी उत्सव के विवाह की परंपराएं निभाई।
विज्ञापन

सैनी थाना क्षेत्र के गनपा गांव में सोमवार को सुबह से ही गहरा सन्नाटा पसरा रहा। रविवार रात ककोढ़ा गांव के पास हाईवे ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की टक्कर से लक्ष्मण (30) और उसके चचेरे भाई सनी (15) की मौत के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
परिवार में लगातार दो शादियों की तैयारियां चल रही थीं। सोमवार को चचेरी बहन की बारात आनी थी और मंगलवार को मृतक लक्ष्मण के भाई बड़कू की बारात फतेहपुर जनपद जानी थी। हादसे की खबर मिलते ही घर में चल रही शादी की तैयारियां अचानक थम गईं और खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रिश्तेदारों और गांव के बुजुर्गों की सलाह पर सोमवार को चचेरी बहन की शादी बेहद सादगी के साथ संपन्न कराई गई। घर में न तो बैंड-बाजा बजा और न ही कोई अन्य उत्सव हुआ। शोक के माहौल में ही जरूरी रस्में निभाकर विवाह कराया गया।
हादसे में जान गंवाने वाला सनी कक्षा नौ का छात्र था। ग्रामीणों का कहना है कि जिस घर में दो-दो शादियों की खुशियां थीं, वहां एक पल में सब कुछ बदल गया।

लक्ष्मण की फाइल फोटो

लक्ष्मण की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें