फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रामा सेंटर की जमीन से हटवाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
Illegal removal of land from Trauma Center land - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर की जमीन से हटवाया अवैध कब्जा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू। नेशनल हाइवे (एचएच-2) स्थित नरसिंहपुर कछुवा में बनाए जाने वाले ट्रामा सेंटर की जमीन पर रविवार को बुल्डोजर गरजा। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से ट्रामा सेंटर की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे से अतिक्रमण हटाया। हलांकि इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक की टीम को ग्रामीणों का विरोघ भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन

नेशनल हाइवे पर स्थित नरसिंहपुर कछुवा में ट्रामा सेंटर बनाया जाना प्रस्तावित है। इस जमीन पर लोगों ने कब्जा कर रखा था। ट्रामा सेंटर बनाए जान को लेकर काफी दिनों से मांग उठ रही थी। हाइवे पर सड़क हादसे में हो रही मौत पर रोक लगाने के लिए यह सेंटर काफी अहम साबित होता, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण सेंटर का निर्माण नहीं हो पा रहा था। प्रशासन ने नरसिंहपुर कछुवा में ट्रामा सेंटर के लिए जमीन को चिन्हित किया था लेकिन भूमि विवाद के कारण सेंटर का निर्माण अधर में अटका था। रविवार को एसडीएम ज्योति मौर्या की मौजूदगी में ट्रामा सेंटर की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। बताते चले कि गांव के एक पूर्व प्रधान ने उस जमीन पर कब्जा करने की नीयत से झोपड़ी डाल दी थी। इसी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें