फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्हीपुर घाट पर पकड़ा गया बालू का अवैध खनन, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
Illegal mining of sand caught on Malipur Ghat, two arrested - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मल्हीपुर घाट पर पकड़ा गया बालू का अवैध खनन, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

खनन अधिकारी व पुलिस की टीम ने बालू लदे पांच ट्रैक्टर किए बरामद
तीन चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकले, संचालक के खिलाफ नहीं दर्ज हुआ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के मल्हीपुर घाट पर गुरुवार रात खनन अधिकारी और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर बालू का अवैध खनन पकड़ा। पांच ट्रैक्टर पर बालू लोड कर परिवहन किया जा रहा था। छापे के दौरान तीन चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकले, जबकि दो को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ सरायअकिल कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है।
खनन अधिकारी आरपी सिंह को सूचना मिली कि सरायअकिल के मल्हीपुर में बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। इस पर खनन अधिकारी ने तिल्हापुर चौकी प्रभारी अभिलाष तिवारी, एचसीपी राकेश कुमार, तौकीर खां व सिपाही रीशू के साथ घाट पर छापा मारा। छापा पड़ने पर संचालक व उसके गुर्गे भाग निकले। मौके पर पांच ट्रैक्टर पर बालू लोड कर उसे बाहर निकाला जा रहा था। दो ट्रैक्टर चालक पकड़े गए, जबकि तीन गाड़ी छोड़कर भाग निकले। पकड़े गए ट्रैक्टर चालकों की पहचान मल्हीपुर निवासी गोलू व कटैया निवासी नारायणदास के रूप में हुई। खनन अधिकारी ने बताया कि घाट का पट्टा नहीं था। ट्रैक्टर चालकों के पास रवन्ना भी नहीं था। दोनों चालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

---
इनका कहना है
मल्हीपुर घाट का अवैध तरीके से संचालन किया जा रहा था। पकड़े गए ट्रैक्टर चालकों से घाट का संचालन करने वाले के बाबत पूछताछ की जा रही है। संचालक का नाम भी विवेचना में लाकर कार्रवाई की जाएगी।-अभिनंदन, एसपी
विज्ञापन

---------
गिट्टी से ओवरलोड पांच ट्रक पकड़े गए
मंझनपुर। खनन अधिकारी आरपी सिंह ने शुक्रवार की रात गिट्टी लदे पांच ओवलोड ट्रक पकड़े गए। ये सभी यमुनापार चित्रकूट जनपद से गिट्टी लादकर मंझनपुर की तरफ आ रहे थे। खनन अधिकारी ने सभी ट्रक नगर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग करने वालों में खलबली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें