फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हैंडपंप के भरोसे 500 की आबादी

Wed, 16 Mar 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
problem
विज्ञापन
सिराथू ब्लाक के कोर्रों ग्रामसभा की गड़रियन का पुरवा बस्ती में पेयजल की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। करीब 500 की आबादी वाली बस्ती में तीन हैंडपंप लगे हैं, लेकिन दो महीने से दो हैंडपंप खराब है। इसके कारण गांववालों को लाइन लगाकर एक हैंडपंप से पानी लेना पड़ता है।
विज्ञापन



गड़रियन का पुरवा गांव की आबादी लगभग पांच सौ है। गांव में तीन हैंडपंप लगाए गए हैं। इनमें से दो हैंडपंप खराब हैं। इससे ग्रामीणों की एक हैंडपंप से पानी भरना पड़ता है। सुबह-शाम हैंडपंप पर पानी भरने के लिए भीड़ लग जाती है। आए दिन पानी भरने को लेकर तू-तू-मैं-मैं भी होती रहती है। गांव के रहने वाले मेवालाल, मथुरा प्रसाद, पंचमलाल यादव आदि का कहना है कि यह हैंडपंप भी किसी दिन दगा दे सकता है। इससे बूंद-बूंद पानी के लिए भटकना पड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया। फिर भी हैंडपंप को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें