फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भरी हुंकार

Sun, 13 Mar 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिक्षा
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक पद पर नियुक्ति नहीं मिलने से परेशान टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट जाने और मुकाम मिलने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार पर मनमानी का इल्जाम भी लगाया।
विज्ञापन

यूपी बीएड टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष मोर्चा की रविवार को मंझनपुर के डायट मैदान में बैठक हुई। इसमें नियुक्ति नहीं मिलने के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष रामपूजन तिवारी ने मौजूद साथियों को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश की जानकारी दी। उनसे अपनी इस लड़ाई को सुप्रीम कोर्ट तक ले चलने, याची बनने का आह्वान किया। कहाकि शिक्षा का अधिकार लागू होने के बाद भी प्रदेश सरकार स्कूलों में अध्यापकों की कमी को पूरा नहीं कर रही है। आज भी स्कूलों में 3 लाख से ज्यादा शिक्षकों की कमी बनी हुई है। यदि सरकार ईमानदारी दिखाते हुए सभी टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शिक्षक पद पर नियुक्ति दे, तो स्कूलों में अध्यापकों की कमी को दूर हो जाएगी। जबकि इसके कोर्ट ने प्रदेश सरकार को कटघरे में भी खड़ा किया है। उन्होंने टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से एकजुट रहकर संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया। कहाकि यह लड़ाई तब तक चलती रहेगी, जब तक कि सभी अभ्यर्थियों को शिक्षक पद पर तैनाती नहीं मिल जाएगी। इस मौके पर राजेंद्र कुमार वर्मा, शैलेश कुमार, पुष्पा देवी, पूनम गुप्ता, दिनेश सिंह, सुषमा देवी, संदीप कुमार केसरवानी, संगीत त्रिपाठी, बाल मुकुंद वर्मा, प्रभाकर शुक्ल, राजेश कुमार, बृजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें