फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बच्चे सिपाही बन जाएं तो हमारी परीक्षा सफल

Thu, 11 Jun 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
आकाश तिवारी अभ्यर्थी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित आरक्षी की परीक्षा में तीसरे व अंतिम दिन बुधवार को परीक्षा केंद्र के बाहर अभिभावक भी लू और धूप में इंतजार कर रहे थे। अभिभावकों का कहना था कि बच्चे अंदर तो वह बाहर की धूप और लू में परीक्षा दे रहे हैं। बच्चे सिपाही बन जाएं तो उनकी यह परीक्षा सफल होगी।
विज्ञापन

करारी इंटर कॉलेज में फतेहपुर से अपनी बेटी रोहिणी देवी को परीक्षा दिलाने आईं राधिका देवी ने बताया कि बेटी अंदर परीक्षा दे रही है और वह केंद्र के बाहर इंतजार कर रही हैं। उनकी बेटी सफल हो जाए यही भगवान से प्रार्थना है।
दिनेश त्रिपाठी, राम मोहन सिंह, राधेश्याम जैसे कई अन्य अभिभावकों के सामने यही स्थिति रही। वो अपने बच्चों के लिए घंटों धूप-छांव में भूखे-प्यासे बैठे रहे। परीक्षा देकर बच्चे बाहर आए तो उनके साथ बैठकर खाया पिया।
विज्ञापन

हिंदी साहित्य, तर्क शक्ति और गणित के सवालों ने उलझाया
आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा तीसरे व अंतिम दिन बुधवार को अभ्यर्थियों को हिंदी साहित्य, तर्क शक्ति और गणित के सवालों ने खूब उलझाया। परीक्षा देकर निकलने के बाद अभ्यर्थी आपस में प्रश्नपत्र के स्तर पर चर्चा करते रहे।
अभ्यर्थियों का कहना था कि हिंदी में साहित्य, समसामयिक घटनाक्रम से संबंधित प्रश्नों में काफी समय लगा। गणित में ज्यामिती और प्रतिशत से संबंधित प्रश्न भी कठिन रहे। समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े कई प्रश्न सामान्य तैयारी के दायरे से अलग थे।
गणित व तर्क शक्ति के प्रश्नों के जवाब देने में दिक्कत आयी है। एक-एक प्रश्न को कई बार पढ़ने के बाद हल किया। ओवरऑल पेपर अच्छा गया है। -सावित्री देवी
तर्क शक्ति के प्रश्न काफी घुमावदार थे। विशेष रूप से वर्णमाला, दिशा व दूरी, वेन आरेख और सांकेतिक भाषा से जुड़े प्रश्नों ने उलझाया। -आकाश तिवारी
पेपर कठिन था। हिंदी साहित्य और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े प्रश्नों ने काफी समय लिया। गणित के तालिका से जुड़े प्रश्न भी अपेक्षाकृत कठिन थे। -राकेश शुक्ल

आकाश तिवारी अभ्यर्थी

आकाश तिवारी अभ्यर्थी

आकाश तिवारी अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें