राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हुई प्रतियोगिता में सम्मानित होने वाले बच्चों के साथ अतिथि। स्रोत- प
जिला विज्ञान क्लब की ओर से महामाया राजकीय पॉलिटेक्निक चायल में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें महान वैज्ञानिक सीवी रमन के योगदान और रमन प्रभाव पर विशेषज्ञ व्याख्यान, मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर प्रतियोगिता और मौखिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी आयोजित हुई। कार्यक्रम में जहां एक ओर परमेश का पोस्टर पसंद आया। वहीं शिवदानी के मॉडल ने सबको सोचने को मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों में खोज की प्रवृत्ति जागृत होना आवश्यक है। मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिया। साथ ही विज्ञान के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट योगदान के लिए विभा पटेल व मदन मोहन शुक्ला को विज्ञान संचारक सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस दौरान विशेषज्ञ वक्ता सचिव, इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज प्रयागराज डॉ. नीरज कुमार, वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. मो. मसूद, प्रधानाचार्य आरके पटेल, वसीम अहमद, आयुष साहू आदि रहे।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
मॉडल प्रदर्शनी
प्रथम: शिव दानी (राजकीय पॉलिटेक्निक चायल)
द्वितीय: इकरा (कंपोजिट विद्यालय पुरखास)
तृतीय: आजाद (राजकीय पॉलिटेक्निक चायल)
पोस्टर प्रदर्शनी
प्रथम: परमेश (यूपीएस लालापुर चायल)
द्वितीय: सृष्टि (यूपीएस फरीदपुर सलेम)
विज्ञान प्रश्नोत्तरी
आनंद दिवाकर नीरज, दीपांशु, सूरज प्रताप, शिवम कुमार की टीम विजेता बनी।