क्षेत्र में होली पर्व से ठीक पहले रसोई गैस की किल्लत गहरा गई है। बुकिंग के बाद भी समय पर सिलिंडर नहीं मिलने से लोगों की रसोई की व्यवस्था प्रभावित हो रही है और त्योहार की तैयारियां अधर में लटक गई हैं।
चरवा नगर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में गैस एजेंसी पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। इसके बावजूद अधिकांश लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई परिवार लकड़ी और अन्य वैकल्पिक साधनों का सहारा लेने को मजबूर हैं।
:: तीन-चार दिनों से गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा था और खाली हाथ लौटना पड़ता था। शनिवार को सुबह जल्दी आकर लाइन में लग गए, तब काफी देर इंतजार के बाद सिलिंडर मिल सका। - प्रणव कुमार।
:: गैस सिलिंडर लेने के लिए लंबी लाइन में लगना पड़ता है। घंटों इंतजार करने से काफी परेशानी होती है। - शाहीन परवीन।
:: रसोई गैस के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती है। कई बार गैस खत्म हो जाने पर खाली हाथ वापस लौटना पड़ता है। - दिलीप कुमार।
:: गैस आपूर्ति में आई समस्या की जांच कराई जा रही है। संबंधित एजेंसी से रिपोर्ट तलब की गई है। जल्द ही अतिरिक्त आपूर्ति कर वितरण व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। - मंगेश कुमार मौर्य, जिलापूर्ति अधिकारी
चरवा क्षेत्र में स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लंबी कतार- संवाद
चरवा क्षेत्र में स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लंबी कतार- संवाद
चरवा क्षेत्र में स्थित गैस एजेंसी के बाहर लगी लोगों की लंबी कतार- संवाद